Posts

Showing posts from February, 2019

राजनीति और हमारा समाज

Image
राजनीति और हमारा समाज 1.     राजनीति दुर्भाग्य से भारतीय राजनीति की यह कमी रही है कि यहाँ अँगूठा टेक आदमी तो पार्षद से लेकर मंत्री बन सकता है, लेकिन राजनीति विज्ञान के छात्रों के लिए प्रचुर अवसर नहीं हैं, लेकिन यह एक सुस्थापित तथ्य है कि यूनाइटेड नेशंस ऑर्गनाइजेशन में केवल राजनीति विज्ञान के छात्र को ही बर्थ मिल सकती है। राजनीति विज्ञान से जुड़े स्रोतों से पता चलता है कि राजनीति विज्ञान न केवल समाज शास्त्र से जुड़ा हुआ है, बल्कि यह विधि, लोक प्रशासन तथा जन सम्पर्क से भी उतनी ही शिद्दत से जुड़ा हुआ है। इसीलिए पारीवारिक संगठन का सामाजिक प्रबंधन, श्रम मानकों, श्रम अध्ययन, श्रम प्रबंधन तथा राजनीतिक संपे्रषण जैसे विषय देश-विदेश में प्रचलित हैं। इसलिए इस विषय का चयन करने वाले छात्रों के लिए संभावनाएँ तब और बढ़ जाती हैं, जब वह स्वयंसेवी संगठनों में प्रवेश करते हैं। राजनीति विज्ञान के स्नातक मीडिया में बतौर राजनीतिक पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक या रिसर्चर के रूप में भी अपना करियर बना सकते हैं। राजनीति विज्ञान के बारे में एक सुस्थापित अभिमत यह है कि राजनीति विज्ञान आईएएस तथा आईप...